फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से टुटे पेड़, एल टी तार टूटकर गिरा

विज्ञापन
पड़री में वाहन की टक्कर से गिरा पेड़
विज्ञापन
पड़री। स्थानीय बाजार स्थित ठीक चौराहे पर नीम का पेड़ रात्रि 11 बजे अज्ञात वाहन के टक्कर से टूट कर गिर पड़ा। साथ ही बिजली का तार भी टूटकर जमीन का आ गिरा और कई बिजली के खंभे भी टेढ़े हो गए। इससे लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। संयोग से सड़क पर रात के समय कोई घटना नहीं घटी।
विज्ञापन

घटना के बारे में बताया जाता है कि रात 11 बजे कोई बड़ा वाहन पड़री चौराहा से दाढ़ीराम की तरफ जाना चाह रहा था लेकिन गाड़ी ओवर हाईट होने से पड़री चौराहे पर लगे नीम के पेड़ से टकरा गया, जिससे जहां एक तरफ पेड़ आधा टूट जमीन पर गिर पड़ा वहीं एलटी बिजली का तार भी टूटकर जमीन पर आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी तो आपूर्ति काट दी गई। तार टूटकर गिरने से पूरे दाढ़ीराम रोड व पड़री बाजार की बत्ती गुल हो गई। समय मे विद्युत ब्यवस्था ध्वस्त हो गई। सुबह तकरीबन 8 बजे बिजली विभाग व वन विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर गिरे पेड़ को हटवाया और तार और खंभों की मरम्मत करवाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें