फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की संपतियों से हटवाया जाए अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में सभासदों ने नगर पालिका की जमीन से अतिक्रमण हटाने, पेयजल संकट दूर करने और वार्डों में नालियों की सफाई कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। सभासदों ने अतिक्रमण नहीं हटाने और सफाई पर ध्यान नहीं देने को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सभासद ताबीर शौकत ने कहा कि नगर पालिका के भूखंडों पर अतिक्रमण किया गया है। इसको हटवाया जाए। बैठक में कर अधीक्षक, नगर अभियंता, कार्यालय अधीक्षक सहित कई अधिकारियों के नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए सभी सभासदों ने कार्रवाई करने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही सभासदों ने वार्डों में व्याप्त पेयजल समस्या और नालियां जाम होने का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बजट के अभाव में नालियों की सफाई कराने में असमर्थता जताई। इस पर सभासद लवकुश प्रजापति सहित अन्य ने नाराजगी जताई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उन्होंने डोर-टू-डो कूड़ा कलेक्शन का निर्देश दिया। कहा कि नगर में प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। सभासद ताबीर शौकत ने कहा वर्ष 2010 में ही लायंस स्कूल की लीज समाप्त हो गई है। इसके बाद भी जमीन खाली नहीं कराई गई है। महज नोटिस भेजकर नगर पालिका अपनी जिम्मेदारियों से मुक्ति पा रही है। कहा कि टांडाफाल में जलाशय की 1500 एकड़ जमीन पर ग्रामीण कब्जा करके खेती और उसी पानी से सिंचाई किया जा रहे हैं। इसके बाद भी अतिक्रमण हटवाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। घटा त्रिपाठी ने विंध्याचल में पेयजल और साफ सफाई की समस्या उठाई। बैठक में सभासद संजय जायसवाल, अशोक यादव, ममता यादव, संजय चौरसिया, विजय यादव, मीना देवी, गुलजार, शिवपाल कनौजिया, सूर्य नारायण यादव आदि ने वार्ड में व्याप्त पेयजल समस्या उठाई। साथ ही इसके निराकरण की मांग की। बैठक में अधिशासी अभियंता वीरेंद्र श्रीवास्तव, जलकल अभियंता सौरभ श्रीवास्तव, लेखाकार सतीश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें