फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गर्मी में इजाफा होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गर्मी के इस सीजन में पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए अधिकतम तापमान मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। तल्ख धूप और लू के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम दिखी। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं जिससे लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

तल्ख धूप और लू के चलते अधिकतर लोग घरों से नहीं निकले। स्कूल, कालेज बंद होने की वजह से बच्चे घरों में ही हैं लेकिन अभिभावकों ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। नौकरीपेशा और अन्य कार्यों से जुड़े जो लोग बाहर निकले भी तो धूप से बचने के लिए गमछा और टोपी लगाए रहे जबकि महिलाओं के छतरी का इस्तेमाल किया। सड़क पर थोड़ी दूर जाने के बाद ही लोगों के हलक सूखते रहे और जहां-तहां लोग पानी तथा शीतल पेय पीते नजर आए। तल्ख धूप, गर्मी के चलते लोग पसीने से लतपत होते रहे। गर्मी के चलते रोज कमाने खाने वालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। कार्यालयों के सामने सत्तू की लस्सी, शीतल पेय बेचने वालों की आमदनी तो हो रही है लेकिन दोपहर में अन्य दुकानों पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क से लेकर भवन निर्माण में लगे श्रमिक काम छोड़ वृक्षों के छांव में बैठकर राहत लेते नजर आए। गर्मी का आलम यह है कि पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं। इनसेट
भीषण गर्मी में बोतलबंद और पाउच में पैक पानी की बिक्री बढ़ गई है। रेलवे और बस स्टेशनों पर सबसे अधिक बिक्री पानी की हो रही है। गर्मी में पानी की कमी से बचने के लिए लोग खीरा, ककड़ी, नींबू पानी समेत अन्य तरल पदार्थ का इस्तेमाल कर रहे हैं। पाउच में पैक पानी दो से पांच रुपये तक में मिल रहा है। घर से पानी लेकर नहीं निकलने वाले रोग रास्ते में पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कुछ अधिक ही है। अधिकतर बसों की खिड़कियों में शीशे क्षतिग्रस्त हैं या हैं ही नहीं। ऐसे में अगर धूप में बस कुछ समय के लिए खड़ी हो गई तो खिड़कियों से आने वाली धूप और गर्म हवाओं से यात्री गर्मी से परेशान हो जा रहे हैं। रोडवेज और निजी वाहनों के स्टैंडों के परिसर में अपेक्षित यात्री सुविधाएं नहीं हैं जिससे पर यात्रियों को पेयजल आदि के लिए परेशान होना पड़ रहा ह्रै। शास्त्री सेतु से पहले औराई व भदोही की ओर जाने वाले वाहनों के स्टैंडों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें