पंचायती राज व्यवस्था लागू होने की 25वीं वर्षगांठ कांग्रेजसनों द्वारा जनपद में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कटरा बाजीराव में पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपचंद्र जैन के आवास पर कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पंचायत राज व्यवस्था को लागू किया। जिससे देश से भेदभाव को खत्म किया। पंचायत में आरक्षण के कारण नगर क्षेत्र में सभासद सहित ऐसे लोगों का निर्वाचन हुआ, जिसके कारण सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व हुआ, आज नगर पालिका का विकास हो रहा है। इस दौरानप राजधर दूबे, बसंत लाल, अशोक गुप्ता, राम सिंह, शिवशंकर चौबे, शिव कुमार पटेल, जनार्दन पाठक, भूपेद्र शुक्ला, अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
जिगना में कांग्रेस पार्टी छानबे विधान सभा की बैठक गैपुरा में हुई । बैठक में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके शुरु किया गया । जनार्दन प्रसाद पाठक ने कहा कि आम जनता एवम् गरीबों के विकास के लिए स्व राजीव गांधी ने 25 वर्ष पंचायती राज्य व्यवस्था लागू किया था, जिससे गांवों का विकास हो रहा है। भूपेंद्र शुक्ला ने पंचायती राज व्यवस्था पर प्रकाश डाला । अध्यक्षता कर रहे जगदीश्वर प्रसाद दुबे ने पंचायती राज पर चर्चा के साथ ही 29 अप्रैल को जनाक्रोश रैली में भारी संख्या मे पहुंचने की अपील किया। बैठक में बबलू चौबे, कृपाशंकर पटेल, रमाकांत गौतम, द्वारिका पाल, गौरव तिवारी, दीपक दुबे, इमाम अली आदि मौजूद रहे।
जिगना पंचचायती राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में खुली बैठक करके ग्राम स्वराज के तहत ग्रामीणों को आठ बिंदुओ पर विस्तार से बताया गया । ग्राम पंचायत बघेडा़कला में दुबहा स्कूल में श्रीकृष्ण उपाध्याय ग्राम पंचायत अधिकारी ने लोगों को जानकारी दी । प्रधान विजय पांडेय ने योजना की जानकारी दी । इसी क्रम में जासा बघौरा में ग्राम पंचायत अधिकारी माता प्रसाद शुक्ल व प्रधान संतोष कुमार सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंच बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत खैरा व नदिनी में ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश प्रतापसिंह ने दत्तीपट्टी में ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार ने खुली बैठक करके योजनाओं की जानकारी दी ।
शेरवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुआर में हनुमानजी के मंदिर परिसर में मंगलवार को शासनादेश के अनुसार गांव सभा की खुली बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय पंचायत दिवस की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रविप्रकाश त्रिपाठी ने की। ग्राम प्रधान सरिता त्रिपाठी सचिव गुलाब चंद राम एवं सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पात्र गृहस्ती कार्ड नहीं बन पाने की जानकारी जब सदस्यों ने मांगी तब कोटेदार की लापरवाही पर प्रधान ने कोटेदार को कड़ी फटकार लगाई और अविलंब छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम भेजने की संस्तुति की गई। बैठक में जंगबहादुर सिंह, मुन्ना मिश्रा, जावेद, श्रीगोविन्द, अव्दूल कादीर, मनौवर,नखडू सुनीता, प्रभावती, जितेन्द्र, दुर्गावती देवी,ग्राम पंचायत के सदस्यों समेत दर्जनों ग्रामीण बैठक की में उपस्थित थे।