ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंगलवार को साधन सहकारी समिति सिकटा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पंचायत राज विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। पंचायतों को दिए जा रहे प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, विधवा, वृद्धा तथा विकलांग पेंशन, आंगनबाड़ी, आजीविका मिशन, टीकाकरण, भूमि संरक्षण, सौभाग्य विद्युत कनेक्शन, स्वास्थ्य एवं पशुपालन तथा कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों को मिलने वाली आनलाइन सुविधाओं से रूबरू कराया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत हेमचंद यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पवन कुमार पटेल, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. कमलेश कुमार, मुख्य सेविका बाल विकास सुशीला देवी, भूमि संरक्षण विभाग से बृजकिशोर, बिजली विभाग से राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान मुंशी कोल, गलरा प्रधान अरुण मिश्र, अशोक कुमार त्रिपाठी, लल्लन तिवारी आदि मौजूद रहे।