फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल द्वारा सोमवार को लखनऊ से एमएलसी के लिए नामांकन करने के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भाजपा और अपना दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे गठबंधन और मजबूत होगा। जिसका बेहतर परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर की सांसद एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को जिले में थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी। उन्होंने पदाधिकारियों को सोमवार को लखनऊ बुलाया था। मंत्री के प्रतिनिधि रामकुमार विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल, वाराणसी से विधायक नीलरतन पटेल, रमाकांत पटेल लखनऊ पहुंचे थे। मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने पति आशीष पटेल के साथ ही दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी। वहीं कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम पार्टी कार्यालय और शहर में मिठाई बांटी। भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी समेत नेताओं ने भी मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें