फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्सौली फीडर की जली केबिल, पांच घंटे तक जिले में छाया रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ओवरलोड के चलते शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। अक्सौली फीडर की केबिल जलने के चलते शनिवार की रात जिले भर में पथरहिया पावर हाउस में की जाने वाली विद्युत आपूर्ति को बंद कर दी गई। इससे लगभग पांच घंटे तक पूरे जनपद में अंधेरा छाया रहा। इस दौरान नगरवासी भीषण गर्मी से परेशान रहे। अधिकांश लोग देर रात तक सड़क पर टहलते नजर आए। रविवार की भोर करीब साढ़े तीन बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार की रात लगभग 11 बजे पूरे जनपद की बिजली अचानक गुल हो गई। सभी जगह अंधेरा छा गया। बिजली कटते ही खाना खाने की तैयारी कर रहे लोगों ने खाना छोड़ दिया। सभी ने समझा कि दस पंद्रह मिनट में बिजली आ जाएगी, इसके बाद खाना खा लेंगे। वहीं सोने की तैयारी कर रहे लोग भी बिजली कटते ही परेशान हो गए। करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बावजूद बिजली नहीं आई तो ग्रामीण परेशान हो गए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से विद्युत कटौती के बारे में संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी का मोबाइल कवरेज एरिया के बाहर बताने लगा। देखते ही देखते ही लगभग दो घंटे का समय बीत गया। इससे उपभोक्ता परेशान हेे गए। उपभोक्ता बिजली आने का इंतजार रहे लेकिन बिजली नहीं आई। काफी देर बाद अधिकारियों से संपर्क हुआ तो बताया गया कि पथरहिया पावर हाउस से अक्सौली फीडर को स्पलाई की जाने वाली केबिल जल गई है। जिसे बदलने के लिए पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति बंद करना पड़ा है। अधिकारियों ने लगभग 11 बजे तक तत्काल आपूर्ति बंद कराकर जले केबिल को भोर तीन बजे बदलवा दिया। केबिल बदलते ही लगभग साढ़े तीन बजे पूरे जनपद की विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। सहायक अभियंता उपखंड सूरज शाह ने कहा कि अक्सौली फीडर की केेबिल जल गया था। उसे बदलने के लिए पथरहिया से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बाधित करना पड़ा। भोर लगभग तीन बजे केबिल बदल दिए जाने पर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें