मिर्जापुर। केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड मिर्जापुर का चुनाव गुरुवार को नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केंद्रीय उपभोक्ता कार्यालय पर संपन्न हुआ। जिसमें ज्ञानपुर के विधायक विजय के समधी रमेश चंद्र मिश्र भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह को पराजित किया अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर आकांक्षा पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। साथ ही साथ यहां पर अन्य समितियों में भेजे गए प्रतिनिधियों का भी निर्वाचन संपन्न हुआ। चूनाव का संचालन चुनाव अधिकारी छत्रपाल सिंह यादव की निगरानी में हुआ।
समितियों में भेजे गए प्रतिनिधियों में जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के लिए दो प्रतिनिधि रमेश चंद्र मिश्रा और कमलेश कुमार सोनकर। जिला सहकारी संघ के लिए सतीश चंद्र शर्मा और दुर्गावती सोनकर तथा उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के लिए शिवशंकर चौबे, उत्तर प्रदेश श्रम एवं निर्माण संघ के लिए पूनम पांडेय निर्वाचित हुई। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड लखनऊ के लिए सुषमा मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ के लिए राकेश कुमार पांडेय, सेंट्रल वेलफेयर बोर्ड नई दिल्ली के लिए विमल दूबे निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान तथा लालडिग्गी चौकी इंचार्ज अजय ओझा मुस्तैद दिखे। समस्त निर्वाचित प्रतिनिधियों को अजय कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार मिश्रा, अमरनाथ दास, राजधर दूबे, अशोक गुप्ता, अजय मिश्रा, सुनील तिवारी, इब्राहिम अहमद समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।