फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पावर प्लांट का उददघाटन करने आ सकते है पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिजापुर, जिगना। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे व पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने विजयपुर पहाड़ी के ऊपर दादर कला में स्थापित 75 मेगावाट सौर्य उर्जा पावर प्लांट का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्टपति द्वारा 12 मार्च को इस प्लांट का उद्घाटन करने के लिए आ सकते है। इसको देखते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हेलीपैड शीघ्र बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर भी इलाके को देखा।
विज्ञापन

चर्चा है कि इस बड़े सौर्य उर्जा पावर प्लांट का उद्घाटन फ्रांस के राष्ट्रपति व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री 12 मार्च को बनारस में आने के बाद जिले में भी आ सकते है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संभावना पूरी तरह से जताई जा रही है। अधिकारियों के चर्चा करने की खबर लगने पर जिलाधिकारी व एसपी गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा पावर प्लांट के अधिकारियों के साथ पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान डीएम एसपी ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने तैयारी पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें