फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर जाकर होली की बधाई दे रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरवां/ जमालपुर। चुनाव आयोग की ओर से ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रमुख बनने का सपना संजोए संभावित प्रत्याशी तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दरबार में होली की बधाई देने के बहाने हाजिरी लगाने पहुंचने लगे हैं। उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही होली के त्योहार के मद्देनजर चुनावी रंग का पारा भी चढ़ने लगा है।
विज्ञापन

प्रमुख पद के दावेदार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने खेमे में करने के लिए जी जान से जुट गए हैं। पहली बार सुरक्षित सीट पर 12 जुलाई को प्रमुख संजय सोनकर को अविश्वास प्रस्ताव के चलते अपदस्थ होना पड़ा था। संजय के पक्ष में 11 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विश्वास जताया था। जबकि 86 क्षेत्र पंचायत सदस्य विपक्ष में थे। संजय के निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार ने ब्लॉक के सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जबकि 23 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदन में भाग नहीं लिया था। जमालपुर ब्लॉक के प्रमुख पद का चुनाव आठ फरवरी 2017 को जब सुरक्षित सीट पर संपन्न हुआ था तो अमित कुमार को 58 मत संजय सोनकर को 60 मत प्राप्त हुए थे जबकि 2 मत अवैध घोषित किये गए थे। कोटे के चुनाव में संजय दो मत से विजयी हुए थे। इसके बाद 12 जुलाई को जमालपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था तब से प्रमुख पद का प्रशासनिक चार्ज एसडीएम चुनार को सौंप दिया गया। अभी तक प्रमुख पद के दो प्रमुख दावेदारों की चर्चा है जो 2017 में अपने भाग्य को आजमा चुके हैं। वही तीसरे मोर्चे से किसी अन्य की दावेदारी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें