फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज वितरण में बरती अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनाज वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में सदर तहसील के कोटेदार पुदाई लाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु विक्रय एवं वितरण नियंत्रण विनियमन के तहत केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड सिटी के पिपराडाड के कार्डधारकों ने जिलाधिकारी से अनाज वितरण में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को जांच कराने का निर्देश दिया। डीएसओ ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार से जांच कराई। जांच के दौरान पाया कि कोटेदार पुदाई लाल ने फरवरी का अनाज और केरोसिन 20 फरवरी तक नहीं बांटा है। उपभोक्ताओं से बदसलूकी की बात भी सामने आई। अनाज कम तौलने, अंत्योदय कार्ड पर पांच रुपये लेने की शिकायत सही पाए जाने पर जांच टीम ने कोटा निरस्त करने की संस्तुति की। स्टाक के भौतिक सत्यापन के लिए विक्रेता को बुलाया गया लेकिन वह नहीं पहुंचा। डीएसओ ने बताया कि अनियमितता पर कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 21 से 24 फरवरी तक विशेष वितरण दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें कार्ड धारकों को अनाज का वितरण प्रात: आठ बजे से चार बजे तक होगा। उन्होंने कहाकि कार्डधारक अंगूठा लगा कर अनाज प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कार्डधारक मुखिया का आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करें, जिससे फीडिंग किया जा सके। इसके बिना अनाज वितरण संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें