मिर्जापुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन संघ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर नवीनीकरण और बकाये मानदेय का भुगतान करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो वे तालाबंदी कर 25 मार्च को प्रेरकों की परीक्षा नहीं होने देंगे। साथ ही 26 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। पत्रक में प्रेरकों ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षा प्रेरकों को दरकिनार न किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार उनके पांच सूत्री मांगों को स्वीकार करें। पत्रक सौंपने वालों में अनिल यादव, अशोक यादव, विजय यादव, महेंद्र सिंह, संगीता देवी, साधना देवी, प्रमोद कुमार, सावित्री कुमारी आदि शामिल रहे। ब्यूरो