फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को कड़ी सजा व मुआवजा को लेकर माले का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इलाहाबाद में विधि के दलित छात्र दिलीप सरोज की हत्या समेत दलित उत्पीड़न के अन्य मामलों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करने, परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही चौकी इंचार्ज बरकछा पर दलित बुजुर्ग से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धरने में भाजपा शासन में समाज के कमजोर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि के छात्र दिलीप सरोज की दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। वक्ताओं ने जमीन कब्जा मामले में शिकायत करने पहुंचे दलित बुजुर्ग से बदसलूकी करने का आरोप बरकछा चौकी इंचार्ज लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कहा कि पार्टी के जिला सचिव नंदलाल बियार के घर में घुस कर महिलाओं व परिवार के अन्य सदस्यों को पीटा गया। तहरीर देने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। माले कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार में गरीबों, असहायों व दलितों का शोषण किया जा रहा है। भाजपा शासन में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। चुनार में शौचालय के लिए निर्धारित 12 हजार में से केवल छह हजार रुपये ही दिए गए। आधे अधूरे शौचालय होने के कारण लोग खुले में शौच करने के लिए विवश हैं। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, रोजगार देने, पेयजल समस्या को दूर करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी शीघ्र ही सरकार के नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाएगी। धरने में मोहम्मद सलीम, नंदलाल बियार, जीरा भारती, वसंत, सुरेश कोल, आशाराम भारती, ओमप्रकाश भारती, ओम प्रकाश पटेल, सोमारू पटेल, प्रभु बियार, सविता, मंजू देवी, दुलारी , ललिता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें