फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सवारी चलने वालों की नहीं होगी खैर, हेलमेट पहनना भी होगा जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी लेकर चलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोमवार से पुलिस अभियान शुरू करेगी। इस दौरान हेलमेट लगाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। पुलिस ने अभियान चलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों को अभियान चला कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बाइक पर तीन लोगों को बैठा कर ले जाने और हेलमेट नहीं पहनने के कारण सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं जिससे वाहन सवार की जान चली जाती है। वाहन चालक की लापरवाही से पूरा परिवार तबाह हो जाता है। हादसों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रदेश भर में 12 फरवरी से तीन सवारी लेकर चलने वाले चालकों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने यातायात और समस्त थाने व चौकी पुलिस को क्षेत्र के तिराहों और चौराहों पर शाम वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठा कर चलने पर संबंधित वाहनों का चालान किया जाए। हेलमेट न पहनने वालों को हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित करें। वर्तमान में जिले में 50 हजार से अधिक दो पहिया वाहन हैं। अधिकतर वाहन चालक बगैर हेलमेट के बाइक चलाते नजर आते हैं। बाइक चलाने वालों में सबसे अधिक नौकरीपेशा और व्यवसायी होते हैं। इसके अलावा लगभग 25 प्रतिशत छात्र व अन्य लोग भी बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि वाहन चलाते समय हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दो पहिया वाहन सवारों को बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। इसके साथ ही तीन सवारी लेकर बाइक कभी नहीं चलाना चाहिए। ऐसे करने से बाइक सवार सुरति रह सकेंगे। परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाएं। खुद सुरक्षित रहें और दूसरे को सुरक्षित करें।


2.94 करोड़ जुर्माना वसूला
मिर्जापुर। पुलिस ने एक जनवरी 2017 से जनवरी 2018 तक 15 हजार दो पहिया, चार पहिया, ट्रकों और बसों का चालान यातायात नियमों को तोड़ने पर किया। इसमें अब तक दो करोड़ 94 लाख का रुपये जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
विज्ञापन




छह महीने में 20 लोगों की हुई मौत
मिर्जापुर। पिछले छह महीने के अंदर हुए सड़क हादसों में बीत लोगों की मौत हो चुकी है। जान गवांने वाले अधिकतर लोग हेलमेट नहीं पहने थे। अगर वे हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। सबसे अधिक मड़िहान, अहरौरा, लालगंज तथा जिगना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा हादसों में सौ से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें