फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने लंबित मामलों की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत कछवां में शुक्रवार को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य गौरव दयाल बाल्मीकि ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष पंधारी यादव और अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे से सफाईकर्मियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सफाईकर्मियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को मात्र दो सौ रुपये मिलता है, इसमें वह कैसे परिवार चलाएंगे। उनका मानदेय बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा है और सफाई कर्मचारियों का मानदेय दस हजार पांच सौ रुपये करने की सिफारिश की है। यह मामला अभी लंबित है। बैठक में सीओ सदर बृजेश कुमार से एससी एसटी के लंबित मुकदमों की जानकारी ली और कहा किए मामले जल्द निस्तारित किए जाएं। वहीं सफाई कर्मियों ने राज्यमंत्री से कहा कि चोपन में संविदा पर कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को अठारह हजार रुपया मिलते हैं। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि हमारे पास ऐसा कोई शासनादेश नहीं आया है। सफाईकर्मियों ने अधिशासी अधिकारी की सराहना की। बैठक में सफाई मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री छोटे लाल गुरु, नायब तहसीलदार, संतोष कुमार, सीओ सदर बृजेश कुमार, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज संजय सिंह, ईओ राजेंद्र कुमार दुबे, प्रधान लिपिक दूधनाथ गौतम, सत्यानंद दुबे एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें