फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी मां बताती हैं गंगा मेरी माता हैं पर झूमें श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। नववर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार की रात विंध्य धाम में माता के दरबार में भव्य जागरण, वृहद श्रृंगार पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरण में गायकों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी और मेरी मां बताती हैं गंगा मेरी माता हैं... को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर को फूल माला, रंगीन लाइटों व गुब्बारों से सजाया गया था। जागरण में गायकों ने सारी रात भक्ति गीत गाए। बाबी एंड ग्रुप लखनऊ की ओर से झांकी प्रस्तुत की गई। जागरण संयोजक राजीव पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायक सचिन दूबे ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना... और लोक गायक अमित दूबे ने मेरी मां बताती है गंगा मेरी माता हैं... सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। गायिका खुशबू तिवारी ने बड़ा मेला लागल बा हो विंध्याचल माई के दरबार में.. गाया तो श्रद्धालु जयकारा लगाने लगे। लोक गायिका दीक्षा पटेल ने बम-बम बोल रहा है काशी व निमिया की डारि मईया भजन प्रस्तुत किया। जागरण ग्रुप की ओर से बरसाने की होली, राधा कृष्ण नृत्य, शंकर पार्वती तांडव प्रस्तुत किया। आकर्षक व मोहक झांकी प्रस्तुत की गई। अंत में कलाकारों को अंग वस्त्र देकर समानित किया गया। ढोलक पर सोनू पाठक, आर्गन पर बृजेश गुप्ता, बैंजो पर बबलू, पैड पर आलम ने कुशल संगत किया। इस मौके पर राजू पाठक, संदीप दूबे, यश पाठक, विंध्य दूबे, दीपक त्रिपाठी, रोहित दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें