फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजना का सबको लाभ मिले यही उद्देश्य, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। शीतकालीन भ्रमण के तहत जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सोमवार को राजगढ़ में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनकी समस्याएं दूर करने का भरोसा दिया। इस दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय में डायनिंग हाल का उद्घाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने किया। चौपाल में रामेश्वरम सेवा समिति की ओर से आयोजित समारोह में चार सौ गरीबों में कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

कंबल वितरण समारोह का उद्घाटन करते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि राजगढ़ व पटेहरा विकास खंड पहाड़ी क्षेत्रों पर बसे होने के कारण यहां पेयजल की समस्या है। प्रदेश सरकार घर-घर पेयजल पहुंचाने की योजनाएं बना रही है। 2019 तक सबको पेयजल मुहैया करा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये की योजना क्रियान्वित की है। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने स्वच्छ भारत मिशन में गांव के लोगों की सहभागिता की सराहना की। प्रधान रामेश्वर सिंह के आग्रह पर इस कार्य में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूल में डायनिंग हाल बनने से अब बच्चे डायनिंग टेबल पर भोजन कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने खोराडीह के युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता कराने और गरीबों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि शीघ्र ही पुलिस विभाग की ओर से जरूरतमंदों को कंबल के साथ अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। आयोजक रामेश्वर सिंह ने आभार जताया। पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, प्रधान अखिलेश्वर सिंह, राजेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह, मुन्नार सिंह, रेनू गौतम, सविता देवी, राजेश्वर सिंह, संतोष मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें