फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मंडलीय चिकित्सालय में लगाए गए चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को मंडलीय चिकित्सालय के नए भवन में लगाए गए दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सोमवार की सुबह नौ बजे फीता काट कर उददघाटन किया। इस दौरान उन्होंने सुगर, कैंसर, र्वन सेंटर, थाईराइड बीमारी की जांच के काउंटर का निरीक्षण कर चिकित्सकों व मरीजों से बात की। आने वाले सभी मरीजों का इलाज करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में सोमवार को जो लोग उपस्थित हैं वे अपने गांव व आसपास के लोगों को जाकर इसके बारे में बताएं, ताकि वे किसी भी बीमारी का निशुल्क इलाज करा सकें। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का पंजीकरण इन दो दिनों में हो जाएगा। इसके बाद भी यदि किसी प्रकार की परेशानी आगे होती है तो उसी परची पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा निशुल्क देखा जाएगा। यह भी कहा कि इस शिविर में दिल्ली, मुंबई व अन्य बड़े अस्पतालों से अच्छे चिकित्सकों को बुलाया गया है। जिसमें पहुंच कर अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने कहा कि जिन मरीजों को चिकित्सकों द्वारा दवा लिखा जा रहा है वे मरीज व उनके परिजन अस्पताल से नि:शुल्क दवा प्राप्त करेंगे। सीएमओ डा. उमेश यादव ने बताया कि सोमवार को 380 मरीजों का पंजीयन हुआ है। जिसमें सुगर, थाईराइड, वर्न, चर्म रोग, कैंसर, आदि रोगों के मरीजों का इलाज किया गया। सभी रोगों के मरीजों का इलाज करने के लिए अलग अलग काउंटर बनाये गए हैं। चर्मरोग पर डा. अजय गोयल, डा. ध्वनि जायसवाल, न्यूरोलाजी के डा. नितेश शर्मा, कैंसर के डा. दिनेश पेंढारकर, डा. आदित्य अग्रवाल परीक्षण कर रहे हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छानबे विधायक राहुल कोल, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, एडीएम विजय बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें