फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने चिकित्सकों ने सत्याग्रह आंदोलन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के तहसील चौराहा स्थित सीता हास्पिटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा मिर्जापुर के सदस्य लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उनके प्रतिमा के समक्ष सामूहिक उपवास कर सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे भारत में सभी शाखाओं के चिकित्सकों ने सत्याग्रह किया। सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सत्याग्रह आंदोलन के दौरान शाखा सचिव डा. एसएन पाठक ने कहा कि पीसी पीएनडीटी एक्ट में सुधार किया जाए। सिर्फ लेखन त्रुटि पर कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। क्लीनिक इस्टेबलिसमेंट एक्ट में संशोधन किया जाए। नेशनल मेडिकल काउंसिंल बिल को वापस लिया जाए। इक्जिटटेस्ट न लागू किया जाए। उपभोक्ता अदालतों में चिकित्सकों को जो आर्थिक दंड दिया जाता है उसकी एक सीमा निर्धारित की जाए। इस दौरान डा. नीरज त्रिपाठी, डा. नवीन सिंह, डा. अमित अग्रवाल, डा. एचपी सिंह, डा. अनिल श्रीवास्तव, डा. एसके मुसद्दी, डा. एसएन विश्वकर्मा, डा. मीना विश्वकर्मा, डा. प्रकाश, डा. जेएस गुप्ता, डा. अनुराग कसेरा, प्रज्ञा कसेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें