फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिगीतों से गूंजा विन्ध्यधाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल।विंध्य धाम में मां विंध्यवासिनी मंदिर के परिसर में शुक्रवार की रात मां विंध्यवासिनी पूजा समिति द्वारा आयोजित गीत संगीत कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने मां को स्वरांजलि प्रस्तुत की। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से शुरू हुआ। कलाकारों ने अपनी कला को रात भर भक्तों को भक्ति गीतों में सराबोर कराते रहे। गायक कलाकार अजय अजनबी वाराणसी से टीट्ठसीरीज कलाकार ने जब गाया कि भीड़ लागल बा विंध्याचल दरबार में तो लोग वाह वाह कर उठे। वाराणसी से संध्या पांडेय वाराणसी से चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है गाकर मंदिर परिसर को एकदम से भक्तिमय कर दिया। एक के बाद एक गायकों ने गीत और भजन प्रस्तुत किया। इस कड़ी में ओम तिवारी मुगलसराय ,पवन परदेशी गोरखपुर ,रविन्द्र सिंह ज्योति जौनपुर ,प्रियंका पांडेय वाराणसी ने भजन श्रृृंखला प्रस्तुत कर रंग जमा दिया। भोजपुरी गायक व अभिनेता अरविंद अकेला( कल्लू) मुंबई के माइक पकड़ते ही पूरा धाम तालियों और जय जयकार से गूंज उठा और उनके गीत में भक्त मस्त होकर उठ कर खड़े होकर के नाचने व झूमने लगे। इसी कड़ी में रितेश पांडेय,आंचल अग्रवाल वाराणसी ,तरुण चोपड़ा एंड कंपनी झांसी ,अजय स्टार पटना आदि कलाकारों ने अपन मधुर गीतट्ठसंगीत से रात भर मंदिर प्रांगण को भक्तिमय बनाए रखा था। तबला पर राकेश हरीपूरी,बैंजो पर महिपाल भारद्वाज,पैड पर अजय,ढोलक पर मोहन ,आर्गन पर संतोष ने संगत किया। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। संस्था के अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें