फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाते हैं मेले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी वर्ष के अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेले के समापन पर शनिवार को खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से जनता में जागरुकता बढ़ती है। उन्होंने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास विभाग की सराहना करते हुए कहा कि बाल विकास विभाग मेले में सराहनीय योगदान दिया है। कहा कि ऐसे आयोजनों से सरकार की योजनाएं लोगों तक सरलता से पहुंचती हैं । मेले में पिछले तीन दिनों से 12 सरकारी विभाग के कर्मचारियों ने स्टाल लगा कर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मेले का आयोजन सूचना विभाग के सौजन्य से किया गया ।प्रचार -प्रसार के अभाव में मेले में किसानों की उपस्थिति बहुत कम रही ।मेले में आंगनबाड़ी विभाग, लघु सिंचाई विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग ,फसल सुरक्षा विभाग, मृदा परीक्षण विभाग के स्टाल सजे रहे ।इस दौरान सीडीपीओ आरएन सिंह,खंड शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा, सरिता तिवारी रामजनम कुशवाहा, सूर्यकेश आनंद,रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद संजय श्रीवास्तव सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें