मिर्जापुर। बुंदेलखंडी स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में आयोजित हो रहे झूलनोत्सव में रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी पहुंची। उन्होंने यहां सजी मनमोहक झांकियों को देखा। ट्रस्ट के सदस्य परितोष बजाज ने केंद्रीय मंत्री को झांकियों तथा 117 वर्ष पुराने मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
झूलनोत्सव के चौथे दिन काफी संख्या में श्रद्धालु झांकियों को देखने पहुंचे। सर्वाधिक भीड़ द्वारिकेश्वर महाराज की झांकी के पास रही। ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार देख कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। राधाकृष्ण की झांकी लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रही है। हनुमान जी का सुरसा के मुंह में जाने वाली स्वचालित झांकी को देख कर बच्चे प्रसन्न हो रहे हैं। आगामी दिनों में यहां भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।