मिर्जापुर। गऊघाट स्थित श्रीरामजानकारी मंदिर पर पांच दिवसीय संगीत समारोह के चौथे दिन भी कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उड़ीसा की कुमारी मुस्कान ने मईया तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है तो छोटी बालिका शोभा विश्वकर्मा ने बिरन भईया अइललेन अनवाईया के सावनवां में ना जइबे ननदी सुना कर लोगों को मोहित कर लिया।
इसके बाद रेनू जायसवाल ने मारने वाला है भगवान बचाने वाला है भगवान, महावीर प्रसाद चौधरी ने संस्कृत में रचना के साथ ही मीरा का भजन पायो जी मैने राम रतन धन पायो तथा छोटी छोटी गईया सो हमरो मदन गोपाल सुनाकर लोगों को वातावरण संगीतमय कर दिया। इस दौरान कमलाशंकर, चरनदास, राजेश बिंद, नकुल तिवारी आदि ने मनोहारी प्रस्तुति की। तबले पर झब्बू लाल, बृजेश गुप्ता, पप्पू, राहुल और हारमोनियम पर नकुल, मिंटू दूबे आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद श्रीवास्तव तथा आभार अतुल चड्ढा ने किया।