मिर्जापुर। भाजपा सिटी मंडल के 115 सदस्यों ने रक्तदान करने के लिए रक्त परीक्षण कराया है। सभी कार्यकर्ता तय तिथि पर रक्तदान करेंगे। संयोजक सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी का रक्त किसी न किसी जरूरतमंद के काम आएगा।
जमालपुर में पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जमालपुर मंडल द्वारा रक्तदान परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह ने फीता काट कर किया। शिविर में 100 ग्रामीणों ने रक्तदान परीक्षण कराया। इस दौरान धर्मराज सिंह, त्रिलोकी पटेल, संतरा देवी, दिनेश सिंह, रजनीश भूषण सिंह, उदय नरायण पटेल, मोती पटेल, पुष्प शंकर पांडेय, संजय पटेल आदि मौजूद रहे। सीखड़ ब्लॉक के सीएचसी मंगरहा में सीखड़ मंडल द्वारा रक्त परीक्षण का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सुदीप कुमार सिंह, डा.काशी नाथ सिंह, डा. अखिलेश, डा. शशांक ने रक्त परीक्षण किया। इस दौरान डाद्व मारकंडेय सिंह, रवींद्र नारायण सिंह, फूलगेन सिंह, प्रमोद पांडेय, दिलीप सिंह, विजेंद्र, राजेश, कृष्ण कुमार सिंह सहित 200 भाजपाजनों ने रक्त परीक्षण कराया।