फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आधार फीडिंग में लाएं तेजी: सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में सचिव अनुराग यादव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से किसानों के कर्जमाफी के कार्यों की बिंदूवार समीक्षा किया। सचिव ने निर्देश दिया कि कर्ज लेने वाले किसानों के आधार फीडिंग के कार्य तेजी लाएं। पहले चरण में आधार फीडिंग वाले किसानों का कर्ज माफ होगा। आधार नंबर फीडिंग होने के बाद लघु सीमांत किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद ही किसानों के खाते में कर्ज माफी की धनराशि भेजी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में लगभग नौ हजार किसानों को चिन्हित किया गया है, जिनको पहले चरण में कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बताया कि किसानों का आधार फीडिंग तेजी से हो रहा है। जिससे अधिक से अधिक किसानों को सरकार की योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, एलडीएम दिनकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें