फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आपसी सुलह से 61 मामले निपटे, 75 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। राजगढ़ थाने को मुकदमा विहीन थाना बनाने के लिए शनिवार को मड़िहान तहसील में मिनी लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 137 मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान सुलह समझौते के आधार पर 61 मामलों का निपटारा किया गया और 75 हजार जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय, एडीजे विनय आर्या, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह, सिविल जज अणिमा मिश्रा, न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय प्रीति सिंह और डिस्टि्रक्ट बार एसोशिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने मिनी लोक अदालत का उद्घाटन किया। न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय प्रीति सिंह ने 17 मामलों का निस्तारण किया और 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज अणिमा मिश्रा ने 40 मामलों का निस्तारण कर 54150 रुपये जुर्माना वसूल किया। इस दौरान अर्चित सिन्हा, रंजीत कुमार, जय प्रकाश, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, उदयभान, इंदेश कुमार आदि रहे।


जिला जज ने अदा की जुर्माने की रकम
मिर्जापुर। मिनी लोक अदालत में निकारिका गांव के दो पक्षों के बीच मुकदमे में समझौता होने के बाद मामा-भांजा गले मिले। इसी तरह लूसा गांव निवासी कल्लू समेत दो लोगों के जुर्माने की धनराशि पैसा न अदा करने पर जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा अपने अपने पास से रुपये दिए। संवाद
विज्ञापन








सात गांव मुकदमा विहीन हुए, प्रधान सम्मानित
मिर्जापुर। मिनी लोक अदालत में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय ने मुकदमा विहीन गांव बनाने की पहल की। आपसी समन्वय, विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, सामाजिक सौहार्द और सामूहिक निर्णय से गांवों को मुकदमों से मुक्त रखने वाले सात ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इसमें तेंदुआ खुर्द के ग्राम प्रधान सतारा देवी, ग्राम पथरखुरा व चिखुरिया के ग्राम प्रधान आशा देवी, ग्राम खम्हरिया के प्रधान रामलाल कोल, ग्राम पतेरी के प्रधान सरिता सिंह, ग्राम भावां की प्रधान मीना सोनी, ददरा पहाड़ी के प्रधान बाबूनंदन यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला जज ने कहा कि इससे दूसरे गांवों को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान राजगढ़ और मड़िहान के हेड कांस्टेबल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें