फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

589 छात्रों ने छोड़ी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Mon, 04 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
589 छात्रों ने पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। वहीं 11007 छात्र पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। पांच जोनल अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।  पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य बीके राना  ने बताया कि परीक्षा के लिए 11596 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 589 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जोनल अधिकारी बनाए गए हैं। उनके जोन में 2485 परिक्षार्थी थे । जिनमें से 115 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


 जोनल अधिकारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि  2416 में से 147 ने परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। जोनल अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 2100 में से 101 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। जोनल अधिकारी जीडी चौधरी ने बताया कि 2300 में से 119 छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। वहीं एक अन्य जोनल अधिकारी वीके मिश्रा  ने बताया कि 2257 में से 107 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन


एसडीएम अशोक कनौजिया ने बताया कि सुंदर मुंदर इंटर कालेज, राजस्थान इंटर कालेज और गुरुनानक इंटर कालेज में प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एसडीएम चुनार डा. विश्राम ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज, विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल, जीडी बिनानी कालेज, विंध्यवासिनी महाविद्यालय और राजकीय पालीटेक्निक कालेज में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें