फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में दूर किया जाए कुपोषण

Sun, 03 May 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण मिशन को लेकर कैंप कार्यालय पर शनिवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


आयुक्त अनिल कुमार ने सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने द्वारा गोद लिए गए गांव में कुपोषण दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

उन्हाेंने कहा कि मंडल अंतर्गत तीनाें जिलाें के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अपने-अपने जिलों में आवश्यक कार्य योजना बनाकर कुपोषण दूर करने का अभियान चलाएं।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारियों को निदेर्शित किया कि वे अपने जिले में जिला स्तर पर एक दिन दो चरणों में गोष्ठी आयोजित करें, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें।

आयुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों को साफ-सुथरा एवं सुसज्जित कराएं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी गुप्ता को निर्देशित किया कि वे प्रभारी चिकित्साधिकारी, एएनएम और आशा को सक्रिय करें।

उन्होंने ग्रामवार बुकलेट बनाने का भी जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया, जिसमें केंद्र से संबंधित गांव की सभी सूचनाएं समाहित हो।

इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी, अपर आयुक्त न्यायिक सहित सभी मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें