जमालपुर के औरईयां गांव के पास स्थित गैस एजेंसी । स्रोत-संवाद
- फोटो : Self
जमालपुर के औरईयां गांव के पास रानीबाग स्थित ध्रुवी गैस एजेंसी का मामला
जमालपुर, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के औरईयां गांव के पास रानीबाग स्थित मार्ग पर ध्रुवी गैस एजेंसी के गोदाम में ताला तोड़कर चोर सोमवार की रात 58 भरा और 50 खाली गैस सिलिंडर चुरा ले गए। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर एजेंसी के मैनेजर जेपी सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
गैस सिलिंडर की किल्लत से हर कोई परेशान है। होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ आमजन सिलिंडर न मिल पाने की समस्या से परेशान हैं। लोग गोदाम के बाहर लाइन लगा रहे हैं। होम डिलिवरी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच चोरों ने सिलिंडर चुरा लिए। क्षेत्र के औरईयां गांव के पास रानीबाग स्थित मार्ग पर ध्रुवी गैस एजेंसी का गोदाम है। एजेंसी के मैनेजर जेपी सिंह ने बताया कि गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने चहारदीवारी पर लगे तार को काटकर सिलिंडर चुरा लिए। चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस चली गई। गोदाम में मौजूद गैस से भरे 102 सिलेंडरों में से 58 भरे व 587 खाली सिलिंडरों में से 50 खाली सिलिंडर चुरा ले गए। सुबह मिलान करने पर गैस से भरे 102 में से 44 सिलिंडर व खाली 537 सिलिंडर गोदाम में मिले। चोर गोदाम में खड़ी मैजिक की बैटरी भी निकाल ले गए। गोदाम पर कोई चौकीदार नहीं था। पहले एक व्यक्ति था। जेपी सिंह ने बताया कि जो एक महीने पहले एक चौकीदार था। वह छोड़कर चला गया। जेपी सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया था। मामला संदिग्ध लग रहा है।
अमित कुमार,थानाध्यक्ष