फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच जिलों के 54 हजार अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 23 से 31 अगस्त तक होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रश्न पत्र कोषागार के डबल लाॅक में सुरक्षित रखवा दिए गए। जिले में पांच जिलों के 54720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिन स्कूलों में परीक्षा होगी, वहां सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

आरक्षी परीक्षा के लिए सोमवार को प्रश्न पत्र जिले में आ गए। प्रश्नपत्र को कड़ी सुरक्षा में कोषागार के डबल लॉक में रखवा दिया गया। जिस वाहन से प्रश्न पत्र आया था, उसे खोलने के लिए डिजिटल लाॅक लगा था। कोड डालने के बाद लाॅक खुलने पर प्रश्न पत्र को कोषागार के डबल लाॅक तक ले जाया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि जिले में बनाए गए 14 केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 होगी। परीक्षा में पांच जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा पांच दिन होगी। एक दिन में दो पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में 5472 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पांच दिनों में 10 पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें