फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में लगी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। भारतीय जनता पार्टी अपनी नीतियों के बल पर देश व समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में लगी हुई है। वह मूल्यों और आदर्शों के बल पर सत्ता तक पहुंची है। जिसे जनता ने स्वीकार किया है क्योंकि संगठन गतिशील और लोकतांत्रिक है।
विज्ञापन

उक्त बातें क्षेत्र के भर्रौह स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पार्टी स्थापना दिवस पर काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने शनिवार को कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा संघर्ष करने वाली पार्टी है। वह समाज में खुशहाली के लिए काम करती है। कहा कि भाजपा प्रदेश और देश में सरकार बनने पर प्रत्येक नागरिक के विकास परक नीति से विकास किया है। काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी भाजपा के जन कल्याणकारी नीतियों से घबरा रहा है। उन्होंने ने कहा कि देश विदेश में भाजपा शासन में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने सपा-बसपा गठजोड़ पर तंज कसते हुए कहा ऐसे गठबंधन से किसी का भला होने वाला नहीं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष दूबे और संचालन ग्यानधर तिवारी ने किया। इस अवसर पर शिवेंद्र सिंह, वृजेंद्र बहादुर सिंह, दीना दूबे, सौरभ प्रजापति, राकेश पटेल, विजयशंकर दूबे, अशोक तिवारी, रामशिरोमणि कोल, जयप्रकाश एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें