फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी माकपोल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मजिस्ट्रेटों को माकपोल के बारे में जानकारी दी गई। वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट के खराब होने की दशा में क्या करना है इसके बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एमए अंसारी ने माकपोल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के दिन मतदान प्रारंभ होने के समय के एक घंटे पूर्व मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थित में उनसे ही माकपोल कराएं। यदि अभिकर्ता उपस्थित नहीं हुआ है तो अधिकतम 15 मिनट तक इंतजार करें। इसके बाद भी कोई मतदान अभिकर्ता नहीं आता तो पीठासीन अधिकारी अपने कार्मिकों के द्वारा प्रत्येक प्रत्याशी के बटन नोटा सहित अधिकतम 50 वोट डालकर माकपोल कराएगा। इसके बाद माकपोल वोट की पर्ची निकालकर पीछे की तरफ माकपोल की स्लिप/मोहर लगाकर दिए गए लिफाफे में चारों तरफ सील कर संबंधित बक्से में पैक कर सील करेंगे। माकपोल की प्रक्रिया पूर्णं होने के बाद समय से मतदान प्रारंभ करा देना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार प्रत्येक ईंवीएम मशीन के साथ वीवीपैट भी रहेगा। यह जानकारी दी कि यदि मतदान के दौरान वीवीपैट खराब होता हैं तो केवल वीवीपैट बदला जाएगा और यदि ईंवीएम मशीन की वैलेट यूनिट या कंट्रोल यूनिट में से कोई एक खराब होता हैं तो कंट्रोल व वैलेट यूनिट का दोनों सेट बदला जाएगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे उनके भ्रमण की स्थिति के बारे में निरंतर जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी अधिकारी/कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के अधीन हैं अत: वे दल या राजनीतिक व्यक्ति के साथ संलिप्त नहीं होंगे, न ही किसी का आतिथ्य स्वीकार करेंगे। ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी आशुतोष दूबे ने भी कई जानकारी दी। बैठक में उप जिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह के अलावा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें