मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के 26 सेक्टर और दो सौ बूथो पर रविवार को मन की बात बूथ इकाईयों द्वारा सुना गया। बूथ संख्या 255 पर जिला मंत्री संतोष गोयल के आवास पर नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, बूथ अध्यक्ष देवी सेठ, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता जोशी व संजय जोशी मौजूद रहे।
नगर महामंत्री श्याम सिंह के आवास पर बूथ संख्या 345 पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, नगर महामंत्री श्याम सिंह, बूथ अध्यक्ष गोलू सिंह, प्रह्लाद मौर्या, विशाल खत्री, कृष्ण कुमार वर्मा, संदीप सोनी, बबलू जायसवाल आदि मौजूद रहे। नगर विधायक ने कहा मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक माह आता है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और आगामी योजनाओं के बारे में सीधे जनता के बीच संवाद संदेश पहुंचाते हैं। नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कार्यकर्ताओं को आवाह्न किया कि वे अपने परिवार और ईष्ट मित्रों के साथ बैठकर जरुर मन की बात सुनें।