मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चन्दईपुर गांव के पास रीवा रोड मुख्य मार्ग पर स्थित शिवकुमार मिष्ठान भण्डार में हुई शार्ट सर्किट के कारण शनिवार को आग लग गई। जिससे दुकान में रखे फ्रिज सहित लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की फ्रिज की गैस टंकी नही फटी नही तो मकान को नुकसान पहुंच जाता। सूचना मिलते ही सौ नंबर पुलिस और दमकल कर्मी भी पहुंच गए और आग बुझाया। दुकानदार शिवकुमार यादव ने बताया कि शनिवार की रात रोज की भांति लगभग नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार का दिन होने के कारण दुकान पर नहीं आया। दोपहर में मकान मालिक ने फोन किया कि दुुकान से धुआ निकल रहा है। आकर देखा तो दूकान के अंदर रखा सामान धू धू कर जल रहा था। यह देख इसकी सूचना दमकल विभाग को दिया। मौके पर दमकल कर्मी पहुंचकर आग को बुझाया।