मड़िहान । मगरमूड़ क्षेत्र के वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन मामले में वन दरोगा रामधनी यादव को आरोप पत्र मुख्य वन संरक्षक डॉ. प्रभाकर द्विवेदी के निर्देश पर दिया गया। साथ ही उसे मुख्यालय से अटैच कर दिया गया।
अवैध खनन की शिकायत पर रविवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल के नेतृत्व में छापेमारी कर चौदह पत्थर माफियाओं के खिलाफ मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की संदेह पर विभागीय जांच का आदेश दिया गया। जांच के बाद क्षेत्रीय वन दरोगा रामधनी की मिलीभगत से अवैध खनन कराने की आशंका होने पर को चार्जसीट दे दी गई है। उसे आफिस अटैच कर दिया गया। वन दारोगा की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।