फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट छापने की सूचना पर हलकान रही यूपी हंड्रेड पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरिहट कला गांव में नकली नोट छापने की मिली सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। किसी ने गुरुवार को यूपी 100 पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना दिया कि लालगंज थाना क्षेत्र के खरिहट गांव में मशीन लगाकर नकली नोट की छपाई की जा रही है।
विज्ञापन

इस सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल खरिहट कला गांव धमक पड़ा बताए गए ठिकाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। जांच में सूचना गलत साबित हुई। स्थानीय लोगों ने इस तरह की खबर को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। पुलिस ने यूपी 100 नंबर पर डायल करने वाले के मोबाइल पर फोन लगाया तो पता चला कि शिकायतकर्ता खरिहट कला गांव के ही पतेर मोहल्ले का निवासी था। वहीं, थानाध्यक्ष लालगंज पीके यादव ने बताया कि कोई ऐसी कोई सूचना थाने पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें