फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के पीलीकोठी स्थित सेंट मेरीज स्कूल का 29 वां वार्षिकोत्सव विद्यालय के ग्राउंड पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एलकेजी से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान गायन, वादन एवं नृत्य का संगम देखने को मिला। समारोह में जहां स्टाप्ड चाइल्ड लेबर की प्रस्तुति से बाल श्रम पर रोक लगाने का संदेश दिया, वहीं बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

पक्षी-2018 शीर्षक के तहत वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि इलाहाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप स्वामी राफी मंजली, प्रधानाचार्य फादर ग्रेगरी डिसूजा व हेड सिस्टर ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि लालगंज के उप जिलाधिकारी अरविंद चौहान रहे। हेड सिस्टर ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुुुुभारंग प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। बच्चों ने मोहक नृत्य से फादर की 60 वीं वर्षगांठ की शुभकामना दी। विद्यालय के बैंड ग्रुप ने बेहतरीन प्रस्तुति दी, वहीं कक्षा एक से चार तक के बच्चों ने अपने नृत्य से खूब तालियां बटोरी। कक्षा पांच व छह के बच्चों ने योग की मुद्राओं में मनोहारी प्रस्तुति की। इसी तरह नृत्य नाटिका से आगामी पर्व क्रिसमस के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कक्षा नौ और दस के बच्चों का स्वैग आफ स्पोर्ट्स जोश से भरपूर रहा, वहीं कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने समूह नृत्य से प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य फादर ग्रेगरी डिसूजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
इनसेट
कलर्स आफ जेवियर में दिखाई दी सतरंगी छटा
फोटो चार
मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित सेंट जेवियर स्कूल में कलर्स आफ जेवियर शीर्षक के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रंगारंग मनोहारी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। नर्सरी से कक्षा दो के बच्चों ने मनोहारी नृत्यों से सबके मन को मोह लिया। कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने भव्य समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने अपने नेपाली व बंगाली नृत्यों से समारोह में चार चांद लगा दिया, वहीं बच्चों ने अपने एकल गायन से अभिभावकों को विभोर कर दिया। समारोह के दौरान बेटी बचाओ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों व सभी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें