फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ कैंपस में नए साल से शुरू होगी टेली मेडिसीन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नए साल में टेली मेडिसीन की सुविधा मिलने लगेगी। दक्षिण परिसर के हेल्थ सेंटर से इस नई व्यवस्था के जरिए मिर्जापुर के मरीज बीएचयू के सरसुंदर अस्पताल में बैठे चिकित्सकों से सीधे जुड़कर मरीजों से मुखातिब होकर उन्हें उचित परामर्श के साथ ही दवा भी बताएंगे। इस संदर्भ में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने बुधवार को बरकछा स्थित हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में आने वाले नए साल में टेली मेडिसीन की सुविधा आरंभ होगी। इस नई व्यवस्था के माध्यम से मरीज बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक से सीधे जुड़ जाएंगे। बरकछा स्थित हेल्थ सेंटर में बैठकर मरीज बीएचयू के चिकित्सक से मुखातिब होंगे। प्रोजेक्टर के माध्यम से बीएचयू के चिकित्सक से मरीज अपने मर्ज के बारे में बताएंगे और बीएचयू के चिकित्सक उन्हें बेहतर परामर्श देने के साथ ही दवा बताऐंगे। बीएचयू के साउथ कैंपस में शुरू होने वाली इस नई व्यवस्था से मरीजों को मिर्जापुर से बीएचयू का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। साउथ कैंपस में चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसी आधुनिक व नई व्यवस्था होने से जिले के अधिकांश मरीजों को बेहतर लाभ मिलेगा। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने बुधवार को बरकछा स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। इस संदर्भ में उन्होने साउथ कैंपस की आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मानापल्ली के साथ मीटिंग कर नई व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें