फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को देखते हुए मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस प्रशासन की ओर से छह दिसंबर के मद्देनजर पूरे जिले में सतर्कता बरतने को निर्देेेश दिए गए हैं। सभी मंदिर और मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बुधवार की देर शाम पुलिस ने मंदिरों एवं मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

दरअसल छह दिसंबर को अयोध्या में हुई घटना को देखते हुए पुलिस की ओर से प्रत्येक वर्ष पांच और छह दिसंबर को सतर्कता बरती जाती है। बुधवार को भी मंदिर और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस को सतर्क रहने को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि बुधवार की शाम को ही मंदिरों एवं मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले लिया जाए। सभी को सावधान रहने को निर्देशित किया जाए। शहर कोतवाल अरुण यादव देर शाम फोर्स के साथ नगर के संकट मोचन मंदिर पर पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने सभी को सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना कीसूचना मिलते तत्काल सौ नंबर या मुझे काल करके बताएं। जिससे घटना को रोका जा सके। इसके अलावा कटरा कोतवाल भुवनेश्वर पांडेय ने अपने क्षेत्र में चेकिंग की। वहीं विंध्याचल कोतवाल संतोष सिंह ने विंध्याचल मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें