विंध्याचल। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने बुधवार की शाम को मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन राज्याधिकारी पुरोहित राज मिश्र ने कराया।
मां के दर्शन-पूजन के उपरांत विंध्याचल के राज विशिष्ट गेस्ट हाउस में बातचीत के दौरान बताया कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। छात्राओं के साथ छींटाकशी की घटना को अंजाम देने वाले युवकों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाया गया है। इस मौके पर विंध्याचल थाना प्रभारी संतोष सिंह एवं मां विंध्यवासिनी मंदिर सुरक्षा व्यवस्था अधिकारी राघवेंद्र सिंह एवं महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।