फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी गहरवार गांव में डायरिया से 43 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गहरवार गांव में डायरिया ने पांव पसार लिया है। इस गांव में अब तक 43 लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। इसकी जानकारी होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी के नेतृत्व में पीएचसी पटेहरा की टीम गांव में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डायरिया से जूझ रहे पीड़ितों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

सिरसी गहरवार गांव पहुंची पीएचसी-पटेहरा की टीम ने गांव में साफ-सफाई रखने और पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी। कहा गया कि गांव में जितनी स्वच्छता रहेगी, यह संक्रामक बीमारी उतनी दूर रहेगी। गांव में पहुंची टीम ने डायरिया से पीड़ित उर्मिला (23), धर्मराज (5) एवं किस्मती (50) का पीएचसी-पटेहरा में उपचार किया गया। डायरिया से पीड़ितों में अमरनाथ (26), मोनू (21), लीलावती (30), सावित्री (15), हीरावती (40), विशाल (13), हीरालाल (55), सहदु (55), गोपाल (05), छोटू (10), पुष्प (12), मधु (04), पार्वती (36), सुखलाल (60), उर्मिला (29), दिलीप (25), रोशन (06), शशि (07), प्रियांशु (02), राहुल (14), खुशी (10), खुशबू (09), अंशु (02), सुघरी (60), सचिन (12), हरि (48), सत्यर्म (15) , जुगनी (38) , सीताराम (40), उषा (28), प्रिया (12), सुप्रिया (11), अमित (12), दुर्गावती (26), वंदना (22), जगदीश (65), धर्मवती (66), इंद्रावती (35), महंगू (62) एवं अमरेश (30) आदि एक सप्ताह पूर्व बीमार है। परिजनों ने इसकी जानकारी पीएचसी पटेहरा के चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश गुप्ता को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को डायरिया से पीड़ित मरीजों का उपचार किया। सिरसी गहरवार गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया ह ैलेकिन डीडीटी का छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें