फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकालकर अटल जी को अर्पित की श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल के शिवपुर बाजार से भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सांयकाल कैंडिल मार्च निकालकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष गोविंद बिंद की अगुवाई में विंध्याचल के रोडवेज परिसर से लेकर बरतर तिराहा तक कैडिल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कैंडिल मार्च विभिन्न चौराहो पर होते हुए बरतर तिराहे पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। सभा में कहा गया कि पूर्व पीएम व भारत रत्न अटल जी इस संसार मे नही रहे, मगर उनका नाम हमेशा अमर रहेगा। इस दौरान नन्हे निषाद, विकाश गुप्ता, टिकल त्रिपाठी, छोटू, सुजीत वर्मा, सोनू गुप्ता, संदीप सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें