फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल निर्माण से आपस में जुड़ेगी दो धार्मिक नगरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे विकास खंड स्थित मिश्रपुर से सीतामढ़ी घाट पर पीपा पुल निर्माण से दो धार्मिक नगरियां आपस में जुट जाएंगी। इस मांग को लेकर दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधानों ने संयुक्तरुप से अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने जिला पंचायत सदस्य व भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी के पूर्व में सौंपे गए मांग पत्र का हवाला देते हुए ग्राम प्रधानों ने कहा कि उक्त मांग पर मुख्य अभियन्ता के निर्देश पर कार्य योजना व प्राक्लन बनाने के लिए अवर अभियन्ता के द्वारा घाट का निरीक्षण भी किया गया था। प्रधानों ने कहा कि मिश्रपुर-सीतामढ़ी घाट पर पीपा पुल निर्माण हो जाने से छानबे क्षेत्र की जनता जहां लाभान्वित होगी वहीं दो धार्मिक नगरियों में शामिल सीतामढ़ी व विंध्याचल की दूरी कम हो जाएगी। इसके अलावा लालगंज, हलिया, ड्रमंडगंज के साथ ही मध्य प्रदेश से संतरविदास नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, जौनपुर के लिए जाने वाले छोटे वाहन सवार राहगिरों के लिए सहूलियतें होगी। मांग पत्र सौपने वालो में ग्राम प्रधान भांवा उर्मिला देवी, ग्राम प्रधान परवॉ दीनानाथ, ग्राम प्रधान किशुनपुर संतोष कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान गोड़सर पांडेय केसराज यादव, ग्राम प्रधान गोगांव पुष्पा देवी, ग्राम प्रधान बहुतीमय चकचौरा पार्वती देवी, ग्राम प्रधान बौंता विशेषर सिंह, कृष्णावती देवी, ग्राम प्रधान खैरा अनिता सिंह, ग्राम प्रधान भौरुपुर अजगना युवराज सिंह, ग्राम प्रधान हरगढ़ राजेश कुुमार, ग्राम प्रधान रामपुर हंसवार राजेश कुमार बिन्द, ग्राम प्रधान कोलेपुर पूनम सिंह, ग्राम प्रधान डंगहर दिनेश यादव, ग्राम प्रधान दुगौली सविता देवी, ग्राम प्रधान मिश्रपुर बब्बू अली, ग्राम प्रधान बसेवराकला अशोक कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान नगवासी नीतिका शुक्ला, ग्राम प्रधान भिलगौर संकठा प्रसाद, ग्राम प्रधान मनकठी पार्वती, ग्राम प्रधान सिहावल रामनाथ, ग्राम प्रधान बरबटा शांती देवी व ग्राम प्रधान तेलियानी धनेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें