फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के मुख्य गेट निर्माण के लिए रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। स्थानीय तहसील के मुख्य गेट निर्माण के लिए ब्लाक प्रमुख ने सोमवार को भूमि पूजन कर आधारशीला रखी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा की गेट बन जाने से यह तहसील परिसर सुरक्षित होगा और परिसर मे लगे पौधे भी सुरक्षित रहेंगे। लालगंज तहसील परिसर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गिरि ने विधिवत पूजन कर आधारशिला रखा और उसके बाद निर्माण का कार्य शुरु हो गया। तहसील के मुख्य गेट एवं अधूरी बाउंड्रीबाल का निर्माण सोमवार को कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत लालगंज द्वारा शुरू किया गया। तहसील भवन बनने के बाद से ही परिसर का मुख्य द्वार का निर्माण अधूरा था। इन बातो को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान प्रशाशनिक दृष्टिकोण से परिसर को सुरक्षित बनाने में जुटे। इसी क्रम में उन्होंने पहल करते हुए ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गिरि से वार्ता कर क्षेत्र पंचायत निधि से निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर चंद्रदत्त त्रिपाठी, मनोज केशरवानी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें