फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों का मान, सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित:कांता कर्दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया वह आजादी के बाद से लेकर आज तक किसी ने नहीं दिया था। दलितों का मान-सम्मान और स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है। ये बातें नगर के महंत शिवाला स्थित फन सिटी में भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब व दलित के नाम पर राजनीति करने वाली आज दौलत की बेटी बन चुकी हैं। दलितों का मान, सम्मान व स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है। अध्यक्ष वित्त विकास निगम लालजी निर्मल ने कहा कि पिछले आम चुनाव के बाद सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाकर दलितों के प्रति प्रेम को सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ व सबके विकास में विश्वास रखती है। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने पिछले सरकारों से दलितों के साथ ही सभी को बेहतर सुविधाएं देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत दलितों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराए जाने के साथ ही उज्जवला योजना के तहत सबसे पहले दलितो को ही नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का काम किया है। अनुसूचित जाति सम्मान समारोह के दौरान मनीराम कोल, रामआसरे सरोज, प्रदीप सोनकर, लाल बहादुर सरोज, विष्णु सोनकर, नागेश सरोज, वीरेन्द्र प्रताप यादव, विनोद सोनकर, राजाराम सरोज, राजेश भारती, लालचंद भारती, राजेश सोनकर, सतवंत भारती, सुनील रत्नाकर, अशोक सरोज, भगवानदास सोनकर व गुलाब पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें