फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के सिंद्घातों का पालन कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा की ओर से डा. आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को लायंस स्कूल सभागार में समरसता समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रदेश पत्रिका प्रकाशन प्रमुख उत्तम ओझा ने बाबा साहब और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सही मायने में बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल के अंत्योदय और बाबा साहब के सर्वजन हिताय सिद्धांत भाजपा की नीति में शामिल है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि डा. साहब का पूरा जीवन सामाजिक समरसता पर आधारित रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, राजकुमारी खत्री, आशुकांत चुनाहे, दिनेश तिवारी ने बाबा साहब पर प्रकाश डाला। इस दौरान रमेश दूबे, आनंद सिंह, नितिन विश्वकर्मा, विकेश्वर प्रताप सिंह, सुरेश मौर्य, राजेश सोनकर, रविशंकर साहू, मयंक गुप्ता, कृष्ण मोहन कसेरा, उमा बरनवाल, विनोद मौर्य, दिनेश विश्वकर्मा, भावेश मौर्य, अलंकार जायसवाल, मृत्युंजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें