फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरु, पहले दिन 35 कुंतल खरीद

विज्ञापन
क्रय केंद्र का निरीक्षण करते आरएफसी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के क्रय केंद्रों पर सोमवार से गेहूं क खरीद शुरू हो गई। पहले दिन सिर्फ गैपुरा स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर 35 क्विंटल गेहूं खरीद की गई। संभागीय खाद्य नियंत्रक रवि कुमार ने गैपुरा स्थित क्रय केंद्र पर क्रय का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए की गई तैयारियों को भी देखा और किसानों से बातचीत भी की। आरएफसी ने पीसीएफ मंडी समिति, एग्रो मंडी समिति, एफसीआई मंडी क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आरएफसी ने क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि किसानों को खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े। क्रय केंद्र पर किसानों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराए। किसानों को पीने के लिए पानी, बैठने के लिए कुर्सी तथा छाया की व्यवस्था करने का निर्देश दिया । केंद्र प्रभारी राम कृष्ण दुबे ने बताया कि खरीद के पहले दिन विपुल कुमार मिश्र भटेवरा का 35 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है। आरएमओ सचिन कुमार ने किसानों को बताया कि शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है साथ ही किसानों को 10 रुपये प्रति कुंतल की दर से उतराई भी मिलेंगे। किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट पर साइबर कैफे अथवा जनसेवा केंद्र में पंजीकरण करा सकते हैं। किसान पंजीकरण के लिए फोटो, आधार अथवा निर्वाचन कार्ड, भूमि की खतौनी अथवा खसरा और बैंक खाते की पासबुक साथ ले जाएं। गेहं खरीद के लिए खाद्य विभाग के 11, पंजीकृत सहकारी समितियां के 29, पीसीएफ के 31, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, पीसीयू के पांच, यूपी एग्रो के चार और भारतीय खाद्य निगम के दो सहित 85 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। आरएफसी ने खरीद का भुगतान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नसरीन असलम, कुंवर प्रताप सिंह, पुनीत कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे । विकास खंड पहाड़ी में क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें