जिगना। भौरूपुर अजगना में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की जय सिंह के आवास पर रविवार को हुई। जिसमें ग्राम प्रधानों पर हो रहे गलत कार्रवाई का विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानों का शोषण व उत्पीड़न कत्तई बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष ने कहाकि जनपद में प्रधानों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। जनपदीय अधिकारी मनमाने तरीके से ग्राम प्रधान पर दोषारोपण व कार्रवाई कर रहे है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास, शौचालय आदि का पैसा आरटीजीएस से सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा मनमानी करते हुए प्रधानों पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगी । प्रधान संघ उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करेगा। जिला प्रशासन द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न और कार्रवाई बंद नहीं करने पर विकास कार्य भी बंद किया जायेगा। बैठक में युवराज सिंह, विजय पांडेय, नागेंद्र सिंह, सुरेश दुबे, राजेश चौबे, राकेश पांडेय, गोवर्धन सिंह, हरीदास, पन्ना लाल पटेल, धनेश्वर सेठ आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान बब्बू अली, महेंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया। प्रधानों ने कहा कि ग्राम प्रधान शौचालय, आवास सहित हर कार्य में खुले मन से सरकारी तंत्र का सहयोग कर रहे है। अधिकारी नाजायज फायदा उठा रहे हैं तथा प्रधनों का उत्पीड़न कर रहे है। इस मौके पर बबलू चौबे, पप्पू सिंह, डा. दिनेश सिंह, राजेश कुमार बिंद, साहब लाल नहकऊ यादव, बसंत लाल सहित कई प्रधान मौजूद रहे।