फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की सेहत सुधारे किसान तभी होगी अच्छी उपज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के नुआव, मसारी गांव में किसान पाठशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। किसान पाठशाला का शुभारंभ मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि उर्वरक का अधिक प्रयोग करने से खेत की मिट्टी की सेहत बहुत खराब हो गई है। इसलिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक का प्रयोग करें। इससे फसल का उत्पादन भी घटता है।
किसान पाठशाला में विधायक मझवां ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही योजना द मिलियन फार्मर्स स्कूल के द्वारा किसानों की आयु दोगुनी करने का लक्ष्य बनाया गया है। कहा कि अधिक से अधिक किसान पाठशाला का लाभ उठाएं और खेती के नये-नये तरीके को सीखे,जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन हो सके। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय द्वारा जनपद में कृषि विभाग द्वारा संचालित मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सोलर पंप, कृषि यंत्र, किसान क्रेडिट कार्ड एवं पंजीकरण आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया गया। कहाकि किसान 1.5 प्रतिशत प्रीमियम अदा करके अपने फसलों का बीमा करा कर क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सकते है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि किसान अपने खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग करके फसलों को कीड़े/बीमारियेां से बचायें। इस दौरान अमरेश चंद्र दूबे, प्रेम शंकर पांडेय, सुखनन्दन दूबे, हसीना बेगम, मालती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सअप पर भेजें किसान
मिर्जापुर। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली द्वारा वाट्सअप नंबर 9452247111, 9452257111 जारी किया गया है। किसान एसएमएस एवं वाट्सएप् के द्वारा अपनी फसलों में कीट-रोग की जानकारी प्राप्त कर सकते है। रबी वर्ष 2017-18 में गेहूं की बुवाई प्रारंभ है। राजकीय बीज भंडार से गेहूं का बीज वितरित किया जा रहा है। उसका मूल्य 31 और सरकार 15.50 रुपये अनुदान दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें