कछवां। थाना क्षेत्र के मझवां गांव स्थित एक मकान में शनिवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर होकर घुस गई। हादसे के दौरान कार की चपेट में आकर मकान के पास बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कछवां में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
मझवां गांव निवासी धनंजय तिवारी ने दो दिन पहले डस्टर गाड़ी खरीदी थी। जिसे शनिवार की दोपहर निकाल कर सीख रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर गांव के आफिक अंसारी के मकान की बाउंड्री को तोड़ते हुए घर में घुस गई। कार की स्पीड तेज होने के चलते घर के पास बैठा खीखड़ निवासी उसका रिश्तेदार रशीद अली पुत्र वजीर अहमद घायल हो गया। रसीद अली उमरा जाने के लिए आशिक अंसारी के यहां आया था। आशिक अंसारी को निमंत्रण पत्र देकर जाने वाला था। इसी दौरान कार की चपेट में आ गया।